मझगांव: प्रखंड के बूथ संख्या 224, 226 और 227 में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिएविशेष चुनाव पाठशाला और ग्रामसभा का आयोजन किया गया. बैठक में कृषि पदाधिकारी-सह-पर्यवेक्षक सिरिप बास्के, मुख्य ऑपरेटर रिजवानउल्ला और बीएलओ उपस्थित रहे. पर्यवेक्षक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची का सार्वजनिक सत्यापन करना है. इससे फर्जी मतदान पर पूरी तरह रोक लगेगी और मतदाता सूची सटीक बनेगी. उन्होंने ग्रामीणों से इस सुधार प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.
त्रुटिहीन मतदाता सूची के लिए एएसडीडी का होगा सत्यापन
मझगांव में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए एएसडीडी मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। फर्जी मतदान रोकने के लिए प्रशासन ने ग्रामीणों से सहयोग मांगा है।

केंद्र का निरीक्षण करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network