West Singbhum News : अबुआ आवास निर्माण में कोताही बरतने वालों पर होगी विभागीय कार्रवाई : उपायुक्त

उपायुक्त ने चक्रधरपुर में अबुआ आवास को लेकर की समीक्षा बैठक, अबुआ आवास का काम धीमा, कर्मचारियों को लगी फटकार

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी और डीडीसी संदीप कुमार मीणा ने अबुआ आवास को लेकर पंचायत सचिव, स्वयंसेवक तथा रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान चक्रधरपुर प्रखंड में अबुआ आवास की कार्य प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बारी-बारी से सभी पंचायतों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान कार्य प्रगति सही नहीं पाए जाने पर उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगायी. समीक्षा के दौरान अबुआ आवास की पहली, दूसरी और तीसरी किश्त को लेकर चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड में अबुआ आवास 2023-24 तथा 2024-25 में जिन लाभुकों का प्लिंथ लेबल का काम हो गया है, उनका लिंटर तक काम कराएं. जिनका लिंटर तक काम हो गया हैं वैसे लाभुकों को बरसात से पूर्ण आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं स्वयंसेवकों को निर्देश दिया कि अबुआ आवास निर्माण में कोताही न बरतें. कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. बैठक में जिला कोर्डिनेटर आवास सरफराज खान, बीडीओ कांचन मुखर्जी के अलावा सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा काफी संख्या में कर्मी उपस्थित थे. बैठक खत्म करने के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ आसनतलिया पंचायत में बन रहे अबुआ आवास का निरीक्षण किया. हतनातोडांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित पुरानी योजनाओं की जांच की. हतनातोडांग पंचायत में बहुत सारी पुरानी योजनाएं अधूरी पड़ी हैं. उन्होंने सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >