पत्नी को रिश्तेदार से बात करते देख चाकू से अपनी गर्दन व हाथ काटी

पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया पत्नी ने कहा- पति से तंग आकर उसने छह माह पूर्व आत्महत्या का प्रयास किया था चाईबासा के गांधी टोला निवासी मूक-बधिर सदर अस्पताल में भरती चाईबासा : पत्नी को रिश्तेदारों से बात करता देख पति ने पहले झगड़ा किया. इसके बाद गुस्से में आकर चाकू […]

पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया

पत्नी ने कहा- पति से तंग आकर उसने छह माह पूर्व आत्महत्या का प्रयास किया था
चाईबासा के गांधी टोला निवासी मूक-बधिर सदर अस्पताल में भरती
चाईबासा : पत्नी को रिश्तेदारों से बात करता देख पति ने पहले झगड़ा किया. इसके बाद गुस्से में आकर चाकू से अपनी गर्दन व हाथ काट लिया. गंभीर हालत में मूकबधिर विकास शर्मा को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना सदर थानांतर्गत गांधी टोला की है. विकास की पत्नी ने बताया कि पति उसपर शक करता है.
इसे लेकर अकसर लड़ाई-झगड़ा होता है. शुक्रवार को दोनों अमला टोला में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गये थे. वहां रिश्तेदारों से बातचीत करता देख पति ने झगड़ा करना शुरू कर दिया.शाम को घर गांधी टोला वापस आने के बाद विवाद शुरू हो गया. गुस्से में श्री शर्मा ने शनिवार की सुबह घर में सब्जी काटने वाले चाकू से गर्दन और हाथ काट लिया.पत्नी के हल्ला करने पर श्री शर्मा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पत्नी ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने भी छह माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >