बंदगांव : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा सोमवार को आहूत झारखंड बंद का बंदगांव प्रखंड में असर दिखा. एनएच 75 इ रांची चक्रधरपुर मार्ग पर लंबी दूरी के वाहन नहीं चले. वहीं कराईकेला से चक्रधरपुर चलने वाले छोटे वाहन का परिचालन सामान्य दिनों की तरह रहा. बंदगांव मुख्य बाजार भी पूरी तरह बंद रहा. जिससे दिन भर लोग परेशान रहें. टेवो व चाकी बाजार भी बंद रहा. नकटी व कराईकेला में आंशिक असर देखा गया. बैंक ऑफ इंडिया टेवो व बंदगांव शाखा भी बंद रहा. वहीं कराईकेला, बंदगांव, हेसाडीह, टेबो के जिला पुलिस व सीआरपीएफ के जवान बंदी को लेकर टेबो घाटी में गश्ती करते रहे व जगह जगह तैनात दिखे.
नक्सली बंदी में नहीं चले वाहन, तैनात रही पुलिस
बंदगांव : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा सोमवार को आहूत झारखंड बंद का बंदगांव प्रखंड में असर दिखा. एनएच 75 इ रांची चक्रधरपुर मार्ग पर लंबी दूरी के वाहन नहीं चले. वहीं कराईकेला से चक्रधरपुर चलने वाले छोटे वाहन का परिचालन सामान्य दिनों की तरह रहा. बंदगांव मुख्य बाजार भी पूरी तरह बंद रहा. जिससे […]
