भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव का ग्रामीणों ने किया विरोध

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना रोड के रैयतों ने भूमि अधिग्रहण अधिसूचना के विरोध में बैठक की. बैठक में थाना रोड चौड़ीकरण के लिए 33-33 फीट निजी भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव का विरोध करते हुए भू अर्जन पदाधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया. रैयतों ने कहा कि किसी भी हाल में भूमि अधिग्रहण व नापी करने नहीं […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना रोड के रैयतों ने भूमि अधिग्रहण अधिसूचना के विरोध में बैठक की. बैठक में थाना रोड चौड़ीकरण के लिए 33-33 फीट निजी भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव का विरोध करते हुए भू अर्जन पदाधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया.

रैयतों ने कहा कि किसी भी हाल में भूमि अधिग्रहण व नापी करने नहीं दिया जायेगा. मालूम हो कि चक्रधरपुर से गोइलकेरा तक सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है. जिसका थाना मोड़ के रैयतों ने विरोध किया है. लोगों ने कहा कि चौड़ीकरण होने से करीब 200 परिवार बेघर हो जायेंगे. इस मार्ग में दर्जनों जीविकोपार्जन की दुकान व होटल संचालित है. भू अर्जन पदाधिकारी को पत्र सौंपते हुए बाइपास सड़क निर्माण करने की मांग की गयी है.
रैयतों ने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, आयुक्त, उपायुक्त, जिला भू अर्जन विभाग, पथ निर्माण विभाग आदि को भी बाइपास सड़क निर्माण के लिए पत्र लिखा गया है. भू अर्जन विभाग के पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह, बाकू राम महतो व जयपाल गोप सोमवार को रैयतों से मिलने पहुंचे.
बैठक में रैयतों ने पदाधिकारियों के समक्ष विरोध जताया. मौके पर वार्ड पार्षद प्रीति होरो, पवन शंकर पांडेय, अशोक कुमार प्रधान, विनोद कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, सतीश कुमार अग्रवाल, आनंद महतो, जगदीश मोदी, अशोक कुमार मंडल, शंकर लाल शाह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >