डकैती के दो अपराधी पुलिस गिरफ्त से फरार

आरोपियों को कोर्ट चालान से पहले मेडिकल जांच के लिए लाया गया था हॉस्पिटल दो कांस्टेबलों ने अपराधियों को पकड़कर रखा था, हथकड़ी समेत भाग गये अपराधी बड़बिल : कोर्ट में चालान से पहले बड़बिल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए गये डकैती के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गये. […]

आरोपियों को कोर्ट चालान से पहले मेडिकल जांच के लिए लाया गया था हॉस्पिटल

दो कांस्टेबलों ने अपराधियों को पकड़कर रखा था, हथकड़ी समेत भाग गये अपराधी
बड़बिल : कोर्ट में चालान से पहले बड़बिल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए गये डकैती के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गये. घटना शनिवार सुबह की है. पुलिस ने डैकती मामले में बड़बिल के धोबी हाटिंग निवासी आकाश पात्रो व आजाद बस्ती निवासी मोहम्मद अमोल हुसैन को पकड़ा था. पुलिस एक बोलेरो से तीन अपराधियों को लेकर बड़बिल स्वास्थ्य केंद्र ले गयी थी. वाहन में सब इंस्पेक्टर अर्जुन ओराम और दो कांस्टेबल अपराधियों के साथ मौजूद थे.
अस्पताल में सब इंस्पेक्टर एक अपराधी को अस्पताल के अंदर मेडिकल जांच के लिए ले गये. अस्पताल के बाहर दो कांस्टेबल अपराधी आकाश और मोहम्मद अमोल को हथकड़ी के साथ पकड़े हुए थे. इसी दौरान दोनों अपराधियों ने कांस्टेबल की पकड़ से छूटकर हथकड़ी के साथ फरार हो गये. वहीं पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही. घटना के तुरंत बाद सब इंस्पेक्टर ने फ़ोन कर थाना को सूचना दी थी. समाचार लिखे जाने तक अपराधी नहीं पकड़े गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >