नोवामुंडी : नोवामुंडी में 16 एमएम बारिश हुई है. इस साल बारिश के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. नोवामुंडी के किसान जोताई कर खेत में बीजोपचार कर बुआई की तैयारी शुरू करें. गोबर खाद खेत में डालें. उक्त बातें प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुबोध प्रमाणिक ने कही. वे सारंडा के फोकस एरिया करमपदा में तीन गांव के किसानों की बैठक में बोल रहे थे.
सारंडा के किसानों ने सीखा खेती का गुर
नोवामुंडी : नोवामुंडी में 16 एमएम बारिश हुई है. इस साल बारिश के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. नोवामुंडी के किसान जोताई कर खेत में बीजोपचार कर बुआई की तैयारी शुरू करें. गोबर खाद खेत में डालें. उक्त बातें प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुबोध प्रमाणिक ने कही. वे सारंडा के फोकस एरिया करमपदा में तीन गांव […]

बीएओ ने कहा कि किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर बीज मिलेगा. इसके लिए 1100 क्विंटल उन्नत धान बीज व दवा के लिए जिला मुख्यालय को पत्र लिखकर मांग की गयी है. इसमें ललाट, अभिषेक, एमटीयू बीज शामिल है.
प्रखंड में 9 हजार हेक्टेयर में धान बीज की बुआई का लक्ष्य है. बीएओ ने कहा कि खेत तैयार करने के बाद कार्बन डेजिंग कीटनाशक दवा की दो ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम धान के बीज के अनुपात से बीजोपचार के लिए तैयार करना है. इसके बाद धान बीज का छींटा करें.