मुखिया ने विभागीय अधिकारियों से बात कर सुलझाया मामला
मझगांव : खड़पोस पंचायत के पोन्डुवाबुरु गांव स्थित लोकेसाई टोली में पीएचइडी विभाग की ओर से 700 की जगह 600 फीट डीप बोरिंग करने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया. मुखिया कमला कुई ने घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी. इसके बाद डीप बोरिंग 700 फीट की गयी. लोकेसाई में शनिवार को नलकूप के लिए डीप बोरिंग की जा रही थी. विभाग के आदेशानुसार डीप बोरिंग की गहराई सात सौ फीट होनी थी. जबकि पीएचइडी कर्मी 600 फीट गहराई खोदकर लौट रहे थे.
इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों कर्मचारियों का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने डीपर बोरिंग मशीन रोक दी. मुखिया कमला कुई ने पीएचइडी के कनीय अभियंता से बातकर 700 फीट गहराई की मांग की. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. मौके पर नरेंद्र राउत, मनीष जेराई, केशव राउत, लक्ष्मण चातार, वेणुधर बेहरा, रायमुनी जेराई, कमल हेम्ब्रम, लेतो कुई, नीलमुनी हेम्ब्रम, जिंगी हेम्ब्रम, सुरेश राउत, रेखा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
