जैंतगढ़ हाट में हब्बा-डब्बा खेलाते एक गिरफ्तार, 6500 रुपये बरामद

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ साप्ताहिक हाट के हब्बा-डब्बा अड्डा पर शनिवार की दोपहर जगन्नाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर पांडे नायक को गिरफ्तार किया. उसके पास से 6500 रुपये जब्त किये गये हैं. गुप्त सूचना पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर के निर्देश पर एएसआइ औरंगजेब खान ने छापेमारी की. पुलिस को देख हब्बा डब्बा खेल रहे […]

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ साप्ताहिक हाट के हब्बा-डब्बा अड्डा पर शनिवार की दोपहर जगन्नाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर पांडे नायक को गिरफ्तार किया. उसके पास से 6500 रुपये जब्त किये गये हैं. गुप्त सूचना पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर के निर्देश पर एएसआइ औरंगजेब खान ने छापेमारी की. पुलिस को देख हब्बा डब्बा खेल रहे लोग भागने लगे. थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >