चाईबासा : जिला परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों को जागरूक करने के लिए अनोखी पहल की है. इसके तहत बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के घर में पत्र भेजा जा रहा है.
उन्हें बताया जा रहा है कि आपके परिवार का सदस्य बिना हेलमेट के वाहन चला रहा है. पत्र के साथ बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों की दुर्घटना की तसवीर भेजी जा रही है. मई से जिला परिवहन पदाधिकारी ने यह पहल शुरू की गयी है. अबतक करीब 200 लोगों के घरों में पत्र भेजा गया है, जिन्हें पुलिस ने बगैर हेलमेट गाड़ी चलाते पकड़ा था.
