विदेशी शराब संग तीन धराये, जेल

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पूर्णिया व नरसंडा गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 101 बोतल बीयर व अंग्रेजी शराब बरामद किया. साथ ही तीन शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में पूर्णिया निवासी सादो देवगम, नरसंडा गांव के मुंडा साई निवासी योगेंद्र मालुवा व जयपाल सुंडी शामिल है. पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रकाश […]

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पूर्णिया व नरसंडा गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 101 बोतल बीयर व अंग्रेजी शराब बरामद किया. साथ ही तीन शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में पूर्णिया निवासी सादो देवगम, नरसंडा गांव के मुंडा साई निवासी योगेंद्र मालुवा व जयपाल सुंडी शामिल है.

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रकाश सोय के नेतृत्व में बुधवार को पूर्णिया गांव में छापेमारी की गयी. श्री सोय ने बताया कि गुप्त सूचना पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, सदर थाना प्रभारी के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ उक्त गांव पहुंचे.

उन्होंने बताया कि पूर्णिया में नाटकीय नाटक से शराब माफिया को पकड़ा. पूर्णिया से भारी मात्रा में बीयर व शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि अवैध तरीके शराब बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >