एक माह में पोल दुरुस्त करने का आश्वासन

चाईबासा : जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस जिला सचिव त्रिशानु राय ने विद्युत अधीक्षण अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह से मिलकर समस्याएं रखी. श्री राय ने कहा कि लोग जेनरेटर व लालटेन में रात गुजार रहे हैं. शाम में बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. […]

चाईबासा : जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस जिला सचिव त्रिशानु राय ने विद्युत अधीक्षण अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह से मिलकर समस्याएं रखी. श्री राय ने कहा कि लोग जेनरेटर व लालटेन में रात गुजार रहे हैं. शाम में बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. हल्की आंधी में तार व पोल गिर जा रहे हैं. अधीक्षण अभियंता ने एक माह में क्षेत्र के सभी पोल व तार को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >