11 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़ बिजली मरम्मत कर रहे नौवीं के छात्र की मौत

मझगांव. 20 दिनों से गांव में बिजली नहीं, पोल पर अचानक बिजली प्रवाह से हुई घटना युवक के साथ उसका साथी भी था, जो बाल-बाल बच गया लोगों की परेशानी देख बिना किसी को कहे पोल पर चढ़ गया जदु मझगांव : 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़कर मरम्मत कर रहे जैंतगढ़ हाई […]

मझगांव. 20 दिनों से गांव में बिजली नहीं, पोल पर अचानक बिजली प्रवाह से हुई घटना

युवक के साथ उसका साथी भी था, जो बाल-बाल बच गया
लोगों की परेशानी देख बिना किसी को कहे पोल पर चढ़ गया जदु
मझगांव : 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़कर मरम्मत कर रहे जैंतगढ़ हाई स्कूल के 9वीं का छात्र जदुनाथ सिंकु (15) की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना मंगलवार की दोपहर 12 बजे मझगांव थानांतर्गत आसनपाठ पंचायत भवन से 100 मी दूर हुई. बताया जाता है कि मरम्मत के दौरान तार में बिजली आ गयी. करंट लगने से उसका शरीर पूरी तरह जल गया.
घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. सुबह पिता के साथ हल चलाकर आया था जदु : जदुनाथ के पिता शंभुचरण सिंकु ने बताया कि वह बेटे के साथ सुबह खेत में हल जोत रहा था. साढ़े 11 बजे दोनों भोजन के लिए घर आये थे. इस दौरान जदुनाथ घूमने बाहर निकल पड़ा. उसके साथ गांव का एक साथी भी था. कुछ देर बाद खबर आयी की करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. शव पोल के उपर लटका हुआ है.
कई दिनों से गिरा था तार, नहीं हो रही थी मरम्मत :आस-पास के लोगों ने बताया कि 11 हजार केवी का तार टूट कर गिरा था. इसके कारण 20 दिनों से गांव के कई हिस्से में बिजली नहीं थी. बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद मरम्मत नहीं हुई. जदुनाथ व उसका साथी पोल पर चढकर मरम्मत करने लगा. इस दौरान बिजली विभाग ने जैंतगढ़ फीडर के जलडीह कि ओर से लाइन चालू कर दिया गया. इससे जदुनाथ सिंकु करंट की चपेट में आ गया. अगर बिजली विभाग पहले ही बिजली की मरम्मती कर देते तो यह घटना नहीं होती. मझगांव पुलिस एक मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >