ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

चक्रधरपुर-चाईबासा सड़क मार्ग स्थित एस मोड़ पर हुई दुर्घटना चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा सड़क मार्ग स्थित एस मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटी. जानकारी के अनुसार पंड्राशाली निवासी बाइक सवार घनश्याम बोदरा (30) चाईबासा से चक्रधरपुर की ओर […]

चक्रधरपुर-चाईबासा सड़क मार्ग स्थित एस मोड़ पर हुई दुर्घटना

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा सड़क मार्ग स्थित एस मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटी. जानकारी के अनुसार पंड्राशाली निवासी बाइक सवार घनश्याम बोदरा (30) चाईबासा से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे. इस दौरान एस मोड़ के समीप कोयला से लदी ट्रक अनियंत्रित हो गयी और बाइक सवार घनश्याम बोदरा को चपेट में ले लिया. जिससे घनश्याम का दोनों पैर टूट गया एवं वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना स्थल से उसे गंभीर स्थिति में रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. लेकिन टीएमएच जमशेदपुर के गेट पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि घनश्याम एकजूट स्वयं सेवी संस्था में कार्यरत था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >