चक्रधरपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 चांदमारी में पानी की किल्लत होने से वार्डवासी परेशान हैं. मुहल्ले के 25 से 30 घरों के लोग पानी के लिए 100 मीटर दूर जाते हैं. मुहल्ला में सिर्फ एक चापाकल है, वह भी एक महीने से खराब पड़ा हुआ है. पानी की किल्लत को लेकर मुहल्लावासी नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह और विधायक शशिभूषण सामाड से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्याओं का निदान नहीं हुआ. मुहल्लावासियों का कहना है कि वार्ड में डीप बोरिंग है.
केवल दो पाइप के जोड़ने से पानी की समस्या दूर हो जायेगी. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. मुहल्ले के आभा नाग ने कहा कि सिर्फ चापाकल है. वह भी हमेशा खराब रहता है. अंजू मारा, मो गुलाम, संध्या कुमारी, मंजू देवी, जीनत परवीन, चांदनी, सोनम, आरती कुमार, बासंती देवी, एन जानकी आदि ने कहा कि नगर परिषद उन्हें पानी उपलब्ध कराये अन्यथा नगर परिषद कार्यालय एवं विधायक आवास का घेराव किया जायेगा.
