चितपिल गांव में एनपीसीसी सड़क अधूरी, विधायक ने किया निरीक्षण

सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग चक्रधरपुर : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के होयोहातु पंचायत अंतर्गत चीतपिल गांव में निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम विकास योजना (एनपीसीसी) के तहत बनने वाली सड़क विगत तीन सालों से अधूरी है. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक शशिभूषण सामाड से किया. गांव के मुंडा दुर्योधन हांसदा ने बताया कि वर्ष […]

सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग

चक्रधरपुर : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के होयोहातु पंचायत अंतर्गत चीतपिल गांव में निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम विकास योजना (एनपीसीसी) के तहत बनने वाली सड़क विगत तीन सालों से अधूरी है. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक शशिभूषण सामाड से किया. गांव के मुंडा दुर्योधन हांसदा ने बताया कि वर्ष 2013-14 में ही सड़क की स्वीकृति हुई है. ग्राम चीतपिल इमली चौक से आदिवासी टोला होते हुए लापाडीह तक 4 किमी एनपीसीसी सड़क बनाना है. लेकिन संवेदक द्वारा केवल दो किमी तक अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया है. ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक श्री सामाड ने सड़क का निरीक्षण किया.
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि करीब 50 हजार रुपये तक मजदूरी भुगतान बाकी है. मजदूरी भुगतान बाकी रहने के कारण ठेकेदार ने ट्रैक्टर का डाला गांव में भी छोड़ दिया है, जो आज तक लेकर नहीं गया है. विधायक श्री सामाड ने कहा कि एनपीसीसी के निदेशक और उपायुक्त को इसकी जांच के लिए पत्र लिखा जायेगा. वहीं ठेकेदार से कार्य को पूर्ण कराने की मांग की जायेगी. मौके पर पोरेश मंडल, त्रिनाथ महतो, जंगल सिंह गागराई, मुंडा गुरुवा हांसदा, मुखिया सोय, सुखराम हांसदा, सोमनाथ सोय, करण सिंह हांसदा, चंद्रमोहन सोय, हरिचरण हांसदा, धनीराम हांसदा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >