पुरानी बस्ती के घरों में झांक रहा युवक शर्ट व गमछा छोड़ भागा

एक घर वाले के शोर मचाने पर चोर फरार हो गया पुलिस ने संदेह पर एक युवक को पकड़ा, बाद में छोड़ा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पुरानीबस्ती वार्ड संख्या एक में सोमवार की रात नोरैन महांती के घर में चोरी के लिए एक युवक झांक रहा था. नींद खुलने पर घर वालों ने शोर मचाया. […]

एक घर वाले के शोर मचाने पर चोर फरार हो गया

पुलिस ने संदेह पर एक युवक को पकड़ा, बाद में छोड़ा
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पुरानीबस्ती वार्ड संख्या एक में सोमवार की रात नोरैन महांती के घर में चोरी के लिए एक युवक झांक रहा था. नींद खुलने पर घर वालों ने शोर मचाया. इसके बाद चोर भाग खड़ा हुआ. वह अपना शर्ट, गमछा, चश्मा व राउरकेला स्टेशन का प्लेटफॉर्म टिकट छोड़ भाग गया. घरवालों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद दिनेश जेना को दी. श्री जेना से पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने घटनास्थल पर जांच की. चोर का सामान पुलिस अपने साथ ले गयी. वहीं संदेह के आधार पर पुरानीबस्ती के एक युवक को पकड़कर घर वालों को दिखाया. घर वालों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया. उसे छोड़ दिया गया.
वार्ड पार्षद ने दौड़ाया, भाग खड़ा हुआ चोर
वार्ड पार्षद दिनेश जेना गरमी के कारण अपनी छत पर टहल रहे थे. इसी बीच एक युवक संजय नदी सीढ़ीघाट के मुख्य द्वार से सटे एक खंडहर में छिप कर इधर-उधर देखते नजर आया. श्री जेना ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया. अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग गया. श्री जेना की आवाज सुन कर बस्ती के दर्जनों युवक जग गये.
प्रत्येक सोमवार की रात पुरानीबस्ती में हो रही चोरी
शहर के पुरानी बस्ती में प्रत्येक सोमवार की रात चोरी हो रही है. सबसे पहले मनिहारी विक्रेता के घर से मोबाइल की चोरी हुई. इसके बाद अधिवक्ता राकेश मोदक के घर से नगद दस हजार व तीन मोबाइल समेत अन्य दो घरों में चोरी हुई.
पांच युवक का ग्रुप बना कर रखें नजर : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने कहा कि बस्ती के पांच युवकों का ग्रुप बना कर नजर रखें. पुलिस गश्ती कर रही है.
रेल टिकट के माध्यम से चोर तक पहुंचेगी पुलिस : एएसपी
एएसपी अमन कुमार ने कहा कि सोमवार की रात पुरानी बस्ती में चोर के शर्ट के पॉकेट से मिला रेल टिकट के माध्यम से पुलिस चोर तक पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >