मुंशी व ड्राइवर की पिटाई कर मांगी तीन लाख रंगदारी

चक्रधरपुुर : तीन हथियारबंद अपराधियों ने दी सड़क निर्माण कार्य रोकने की धमकी चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के केरा गांव में सड़क निर्माण करा रहे मुंशी व ड्राइवर से तीन अपराधियों ने तीन लाख रुपया रंगदारी मांगते हुए जमकर मारपीट कर दी. साथ ही रंगदारी नहीं देने तक निर्माण कार्य बंद रखने की धमकी दी […]

चक्रधरपुुर : तीन हथियारबंद अपराधियों ने दी सड़क निर्माण कार्य रोकने की धमकी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के केरा गांव में सड़क निर्माण करा रहे मुंशी व ड्राइवर से तीन अपराधियों ने तीन लाख रुपया रंगदारी मांगते हुए जमकर मारपीट कर दी. साथ ही रंगदारी नहीं देने तक निर्माण कार्य बंद रखने की धमकी दी गयी. घटना 21 मई की रात करीब 11.30 बजे की है. जानकारी अनुसार प्रखंड के केरा गांव में आरइओ से करीब 87 लाख रुपये से मसुरीबाई भाया केरा होते हुए बाइपीड़ तक करीब ढाई किमी सड़क बनायी जा रही है. शनिवार रात तीन हथियारबंद अपराधी मुंह पर कपड़ा बांधे निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे. इस दौरान मुंशी डॉक्टर मांझी व ट्रैक्टर ड्राइवर मंगलु बेसरा कार्य स्थल के समीप एक कमरे में रहे थे.
कमरे में घूसते ही अपराधियों ने उनसे तीन लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट करने लगे. इसके बाद रंगदारी नहीं देने तक सड़क निर्माण कार्य बंद रखने की धमकी देते हुए चले गये. दूसरे दिन रविवार को मुंशी डॉक्टर मांझी ने संवेदक मुकेश अग्रवाल को घटना की सूचना दी. इस पर संवेदक श्री अग्रवाल ने एसपी अनीश गुप्ता को मोबाइल से घटना की जानकारी दी. संवेदक ने एएसपी अमन कुमार व थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी को भी घटना के बारे में बताया. श्री अग्रवाल ने कहा कि मुंशी से तीन लाख रुपये की मांग की गयी. मुंशी ने इनकार किया तो अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की. इधर, मामले पर एएसपी श्री कुमार ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है. रंगदारी व निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा.
घटना शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की
नकाबपोश थे तीनों अपराधी
संवेदक मुकेश अग्रवाल ने एसपी को दी घटना की जानकारी
आत्मसमर्पण करने का किया विरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >