पिता ने पैर से गला दबाकर एक साल की बेटी को मार डाला
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के टोकलो थाना अंतर्गत डुकरी गांव के बांधासाई टोला में पत्नी द्वारा पैसा नहीं देने से नाराज व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अपनी एक साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी लादुरा सामड को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, पेशे से मजदूर लादुरा ने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के टोकलो थाना अंतर्गत डुकरी गांव के बांधासाई टोला में पत्नी द्वारा पैसा नहीं देने से नाराज व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अपनी एक साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी लादुरा सामड को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार,
पेशे से मजदूर लादुरा ने सोमवार शाम पत्नी गांगी सामड से यह कह कर रुपये की मांग की कि घर की अशांति दूर करने के लिए पूजा-पाठ करनी है और बलि देने के लिए बकरा और मुर्गी खरीदनी है. पत्नी ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं. इसके बाद गांगी ने खुद सास से पैसे मांगे पर सास ने भी मना कर दिया. इस पर लादुरा ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी.
मंगलवार सुबह पांच बजे भी लादुरा ने गांगी को मारा-पीटा तो वह घर से भाग निकली.
थोड़ी देर में वह अपनी एक साल की बच्ची को लेने आयी तो देखा कि लादुरा ने सोती हुई बच्ची को जमीन पर पटक दिया और पैर से उसका गला दबाकर जान ले ली.
घटना की सूचना मिलने के बाद टोकलो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लादुरा समाड को गिरफ्तार कर लिया. पत्नी के बयान पर पुलिस ने टोकलो थाना मे कांड संख्या 6/17 के तहत मामला दर्ज कर लादुरा को जेल भेज दिया.