चाईबासा : बीइइओ को नियमित रूप से एमडीएम का एसएमएस भेजने का निर्देश
आरडीडी अरविंद विजय विलुंग की अध्यक्षता में प्रमंडलय स्तरीय बैठक
चाईबासा : स्कूल में मिलने वाली एमडीएम की सूचना एसएमएस के माध्यम से नियमित रूप से दें. गरमी छुट्टी के बाद सभी बीइइओ इस पर गंभीरता से कार्य करें. उक्त बातें बुधवार को कोल्हान के आरडीडी अरविद विजय विलुंग की अध्यक्षता में कोल्हान आयुक्त सभागार में संपन्न एक बैठक में सभी बीइइओ को निर्देश देते हुए कहीं. कहा कि एमडीएम गरमी छुट्टी में भी चलाने पर सरकार विचार किया जा रहा है. निर्देश आने पर इसकी सूचना सभी बीइइओ को दे दी जायेगी.
आरडीडी ने बैठक में अनुपस्थित बीइइओ को शो-काॅज करने का निर्देश दिया है. कहा कि वैसे बीइइओ को अविलंब शो-काॅज करें जो बैठक को गंभीरता नहीं लेते हैं. बैठक में कोल्हान के आधे से अधिक बीइइओ नहीं आये थे. इस पर आरडीडी ने नाराजगी जतायी. स्कूलों को शिक्षा में गुणवत्ता लाने की बात कहीं. विद्यार्थियों की नामांकन पर जोर दिया जाये. ग्रामीण क्षेत्र में कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो किसी कारण बस स्कूल नहीं जा पाते. उनके पास पहुंचकर उनकी समस्या को जानें और उसके बाद स्कूल आने के लिए विद्यार्थी व उनके अभिभावक को प्रेरित करें. आरडीडी ने कहा कि बीइइओ गरमी छुट्टी में अधूरे कार्य को पूरा कर लें. बैठक में कोल्हान के विभिन्न प्रखंड से बीइइओ शामिल हुए.
