चाईबासा : इस गर्मी के मौसम में जहां हर ओर पानी की किल्लत है. वहीं पुलिस विभाग का एक ऐसा थाना है, जहां छत व दीवार से पानी टपक रहा है. यह थाना है मुफ्फसिल थाना. थाने के इस नये भवन के दो कमरों से काफी समय से पानी टपक रहा है. जिसके कारण एक कमरे में रखा गया गेहूं सड़ गया है. वहीं दूसरे कमरे के कंप्यूटर रूम को भी प्रभावित कर रहा है. यहां थाने के ऊपर बनी टंकी का पानी छत से रिस कर कमरे में आ रहा है. 9 मई 2015 को ही मुफ्फसिल थाना नये भवन में शिफ्ट हुआ है. दो साल में ही निर्मित भवन की पोल खुल गयी. इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं.
2 वर्ष में ही टपकने लगा थाना भवन से पानी मुफ्फसिल थाना
चाईबासा : इस गर्मी के मौसम में जहां हर ओर पानी की किल्लत है. वहीं पुलिस विभाग का एक ऐसा थाना है, जहां छत व दीवार से पानी टपक रहा है. यह थाना है मुफ्फसिल थाना. थाने के इस नये भवन के दो कमरों से काफी समय से पानी टपक रहा है. जिसके कारण एक […]
