धान की नहीं मिली उचित कीमत

जैतगढ : लैंपस विगत छह माह से बंद है. इस वित्तीय वर्ष में किसानों को खाद-बीज तक का लैम्पस की ओर से वितरण नहीं किया गया. धान की खरीद भी ठप पडा है. लैंपस द्वारा धान की खरीदारी नहीं किये जाने के कारण बाजार में कम कीमत पर धान किसानों को बेचना पडा. इससे बाजार […]

जैतगढ : लैंपस विगत छह माह से बंद है. इस वित्तीय वर्ष में किसानों को खाद-बीज तक का लैम्पस की ओर से वितरण नहीं किया गया. धान की खरीद भी ठप पडा है. लैंपस द्वारा धान की खरीदारी नहीं किये जाने के कारण बाजार में कम कीमत पर धान किसानों को बेचना पडा.

इससे बाजार को फायदा लेकिन किसानों को घाटा सहना पडा. वहीं एक ओर सदस्यता अभियान चलाकर किसानों को सीधे लैम्पस से जोडा जा रहा है. सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के लिये कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है. किसानों को सीधे सहकारिता से जोड.कर महाजनी प्रथा और बिचौलियों की चंगुल से किसानों को मुक्त कराया जा रहा है और ऐसे में जैतगढ. स्थित लैंपस के हालत से लोग मायूस हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >