चाईबासा : मंगलाहाट के सौंदर्यीकरण में डीपीआर बनाने में लेट-लतीफी तथा कार्य में किसी भी प्रकार की प्रगति नहीं होने के कारण उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने आरइओ के कार्यपालक अभियंता को काम से हटा दिया है. अब इस कार्य की जिम्मेवारी विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकुल प्रसाद सिन्हा को सौंपी गयी है.
प्रभात खबर ने अपने 8 फरवरी के अंक में मंगलाहाट सौदर्यीकरण कार्य पर ग्रहण शीर्षक से इसे प्रकाशित किया था. इसमें बताया गया था कि छह माह में आरइओ कार्यपालक अभियंता मंगलाहाट डीपीआर बनाने के कार्य में रुचि नहीं ले रहे. इस मामले में राजस्व सचिव जेबी तुबिद ने भी शीघ्र डीपीआर बनाकर भेजने का आदेश दिया था.
