बड़बिल : बड़बिल सब जेल कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जेल के सभी कर्मी मंगलवार से काली पट्टी बांध अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये. सब जेल कर्मी अपनी मांगो को लेकर पहले भी धरने पर बैठ चुके हैं.
उनकी तीन मांगे पुलिस कर्मियों के अनुसार वार्डेन, हेड वार्डेन, चीफ हेड वार्डेन का ग्रेड पे समीकरण तुरंत लागू करने, तबादला व प्रतिनियुक्ति बंद करने, नये वार्डेन नियुक्ति के लिए पद सृजित करना शामिल है. मांगे पूरी नहीं होने तक सभी अनशन पर रहेंगे. धरने में बड़बिल सब जेल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रीकांत राउत कुमार, सचिव दुश्यंत कुमार नायक, सिरीश चन्द्र सेठी, कानू चरण टुडू, ईश्वर चन्द्र विश्वाल,जगदीश सेठी, भरत चन्द्र मुंडा तथा सोनिया खंडवाल आदि शामिल है.
