नेहाल ने लिया प्रभार, जनता को किया आश्वस्त
चाईबासा : कोल्हानवासी बेखौफ होकर रहें. पुलिस उनकी हर तरह से मदद और सेवा करने के लिए हाजिर है. हम सभी मिलजुल कर अमन के कारवां को आगे बढ़ायेंगे तब विकसित और समृद्ध समाज की कल्पना साकार होगी. ये कहना है कोल्हान के नये डीआइजी मो. नेहाल का. पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार को माधव सभागार में मो. नेहाल का स्वागत किया गया तथा निवर्तमान डीआइजी अरुण सिंह को विदाई दी गयी.
कार्यक्रम में एसपी नरेंद्र कुमार सिंह समेत जिले के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. शनिवार को चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने भी डीआइजी से मुलाकात की. चैंबर के प्रतिनिधियों को डीआइजी ने भयमुक्त होकर व्यवसाय करने को कहा.
