घर में घुसकर महिला की हत्या

टोंटो : दुष्कर्म की नियत से घर में घुसे अज्ञात अपराधियों ने टोंटो थाना क्षेत्र के सान मृगलिंडी के रंगोलाबासा निवासी जानू कुई(30) की चाकू गोद हत्या कर दी. मृतका के गर्दन, पेट व पसली पर चाकू के निशान पाये गये है. घटना 27 फरवरी की रात की बतायी जा रही है. मृतका घर पर […]

टोंटो : दुष्कर्म की नियत से घर में घुसे अज्ञात अपराधियों ने टोंटो थाना क्षेत्र के सान मृगलिंडी के रंगोलाबासा निवासी जानू कुई(30) की चाकू गोद हत्या कर दी. मृतका के गर्दन, पेट व पसली पर चाकू के निशान पाये गये है. घटना 27 फरवरी की रात की बतायी जा रही है.

मृतका घर पर अकेली रहती थी. उसका पति रोजगार के लिये मध्यप्रदेश गया हुआ है. घटना के संबंध में मृतका के भाई जामडीह निवासी गालू सिंकु की शिकायत पर टोंटो पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस अंदेशा जता रही है कि महिला के घर में अकेला होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म के नियत से घुसे हमलावरों ने पहचान छुपाने के लिये शायद उसकी हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >