जेल में कैदी की मौत, चाचा ने शव लेने से किया इनकार

हत्या के मामले में घाघीडीह जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे सोनाराम लागुरी 17 जनवरी को उसे रांची के रिम्स में भरती कराया गया था 23 जनवरी को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया मृतका की पत्नी या बाल-बच्चे नहीं थे जगन्नाथपुर : हत्या मामले में घाघीडीह जेल में उम्रकैद की सजा […]

हत्या के मामले में घाघीडीह जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे सोनाराम लागुरी

17 जनवरी को उसे रांची के रिम्स में भरती कराया गया था
23 जनवरी को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया
मृतका की पत्नी या बाल-बच्चे नहीं थे
जगन्नाथपुर : हत्या मामले में घाघीडीह जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जटेया थानांतर्गत गीतिकेंदु गांव के सोनाराम लागुरी की रिम्स (रांची) में इलाज के दौरान मौत हो गयी. दूसरी ओर परिजनों ने सोनाराम की लाश लेने से किया इनकार कर दिया. परिजनों का कहना है कि सरकार सोनाराम का अंतिम संस्कार कर दे. गौरतलब हो कि केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर के कार्यालय से मंगलवार को जेटेया थाना में एक पत्र पहुंचा. इसमें बताया गया कि
गुवा थाने में दर्ज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी सोनाराम लागुरी (47) की रिम्स में मृत्यु हो गयी. सोनाराम को 17 जनवरी को घाघीडीह जेल से रिम्स में भर्ती कराया गया था. 23 जनवरी को सोनाराम की मृत्यु हो गयी. इसे लेकर अधीक्षक कार्यालय ने मंगलवार को मृतक के परिवार वालों को सूचित करने के लिए जेटिया थाने को सूचना दी. जेटेया थाना प्रभारी ने मृतक के चाचा जयपाल लागुरी को थाने बुलाकर सोनाराम के निधन के बारे बताया. जयपाल ने बताया कि मृतक की पत्नी और बाल बच्चे नहीं है. इसलिए सरकार खुद उसके शव का दाह संस्कार कर दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >