चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत पदापहाड़ में लौह अयस्क से लदी मालगाड़ी (एनसीआरएस) के चार चक्के बेपटरी हो गये. घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है. मालगाड़ी लौह अयस्क लेकर पदापहाड़ से चाईबासा की ओर आ रही थी. इस दौरान पदापहाड़ के समीप मालगाड़ी के बैकिंग वैन से दूसरा नंबर की बोगी के चार चक्के पटरी से उतर गये.
घटना की सूचना मिलते ही रिलीफ ट्रेन घटना स्थल पर पहुंची और बेपटरी डिब्बे को पटरी पर लाया गया. हालांकि घटना से अन्य मालगाड़ियों को छोड़ कोई भी यात्री ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई. वहीं रेल मंडल की जांच टीम व आरपीएफ टीम घटना स्थल जाकर दुर्घटना के कारणों की जांच व नुकसान का आकलन करने में जुट गयी है.
