‘आदिवासियों को बेदखल करना चाहती है भाजपा’

चाईबासा : खूंटपानी प्रखंड की तीन पंचायतों बड़ालगिया, पंडावीर और बरकेला को चाईबासा प्रखंड में शामिल कराने के लिए रविवार को विधायक दीपक बिरुवा का बरकेला हाई स्कूल में ग्रामीणों ने स्वागत किया. ग्रामीणों ने कहा खूंटपानी की तीनों पंचायतों को चाईबासा में शामिल करने की मांग 60 साल पुरानी थी. अब कुछ स्वार्थी लोग […]

चाईबासा : खूंटपानी प्रखंड की तीन पंचायतों बड़ालगिया, पंडावीर और बरकेला को चाईबासा प्रखंड में शामिल कराने के लिए रविवार को विधायक दीपक बिरुवा का बरकेला हाई स्कूल में ग्रामीणों ने स्वागत किया. ग्रामीणों ने कहा खूंटपानी की तीनों पंचायतों को चाईबासा में शामिल करने की मांग 60 साल पुरानी थी. अब कुछ स्वार्थी लोग इसपर राजनीति कर रहे हैं.

तीनों पंचायतों को चाईबासा में मिलाने की स्वीकृति वर्ष 2015 में रघुवर दास की सरकार ने दी है. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा 16 साल में 11 साल झारखंड में भाजपा की सरकार रही. इस सरकार ने झारखंड की स्थानीय नीति को खत्म कर दिया. अब सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों को जमीन से बेदखल करना चाहती है. मौके पर सुभाष बनर्जी, मधु सुम्बुरूई, सुबेदार बिरूवा, सोवोन बोयपाई, शैलेश सुंडी, राजेश तांती, काण्डे सुंडी, राजेश सुबदिया, बीजू बोयपाई आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >