सांसद प्रदीप बलमुचु ने किया स्वदेशी मेला का अवलोकन,कहा
मेला में आज मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता
चाईबासा : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से गांधी मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला का रविवार को राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने अवलोकन किया. राज्यसभा सांसद ने इस तरह के आयोजन हर साल करने को कहा. उन्होंने कहा कि इससे स्वदेशी उत्पाद का प्रचलन शुरू होगा. स्वदेशी सामान उपयोग करने की आदत डालें. मेले में चित्रांकन प्रतियोगिता हुई. सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता होगी. मौके पर कामेश्वर विश्वकर्मा, प्रताप कटियार, रोहित दास, वीर विश्वकर्मा, वंशी यादव, दौलत दास, पिंटू, ठाकुर, काजू मधेशिया, आनंद, अजय सिंह, रंजीत प्रसाद, बलराम प्रजापति एवं मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कक्षा एलकेजी, यूकेजी व वन : प्रथम अन्या मिंज, स्टीम पब्लिक स्कूल, द्वितीय अनिशा शेलंकी, डीएवी स्कूल ,तृतीय : सैरिस नियाज, बड़ीबाजार
कक्षा टू :प्रथम: रोनिता चौधरी, डीएवी स्कूल,द्वितीय हर्षिता सिंह, गांधी टोला व तृतीय : ज्योति सोरेन
कक्षा थ्री : प्रथम आयुष कुमार, डीएवी स्कूल, द्वितीय अंकिता तांती, डीएवी स्कूल व तृतीय सरोज बिरूली, सरस्वती शिशु मंदिर कक्षा 4:प्रथम आदित्य कुमार, डीएवी स्कूल , द्वितीय शैनी दत्ता, डीएवी स्कूल व तृतीय निखिल अग्रवाल, डीएवी स्कूल
