तीन माह से नहीं मिला राशन, जांच हुई

कुलावा-बाईदा, चिड़ियागोट व रालीबेड़ा के लाभुकों ने की शिकायत कुमारडुंगी : कुमारडुंगी प्रखंड की अंधारी पंचायत अंतर्गत बाईदा गांव के लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकान के दुकानदार घनश्याम हेम्ब्रम के खिलाफ कुलावा-बाईदा, चिड़ियागोट व रालीबेड़ा के लाभुकों को अक्तूबर से राशन नहीं देने की शिकायत की थी. इसे लेकर शनिवार को जिला स्तरीय निगरानी सतर्कता […]

कुलावा-बाईदा, चिड़ियागोट व रालीबेड़ा के लाभुकों ने की शिकायत

कुमारडुंगी : कुमारडुंगी प्रखंड की अंधारी पंचायत अंतर्गत बाईदा गांव के लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकान के दुकानदार घनश्याम हेम्ब्रम के खिलाफ कुलावा-बाईदा, चिड़ियागोट व रालीबेड़ा के लाभुकों को अक्तूबर से राशन नहीं देने की शिकायत की थी. इसे लेकर शनिवार को जिला स्तरीय निगरानी सतर्कता समिति सदस्य हेमंत बेहरा बाईदा व चिड़ियागोट जांच के लिए पहुंचे. बाईदा में ग्रामीणों ने निगरानी समिति को अपनी शिकायत बतायी. ग्रामीणों का कहना है कि घनश्याम हेम्ब्रम 30 किलोग्राम राशन के बदले 27 किलोग्राम राशन देता है. वहीं 30 किलोग्राम का पैसा लेता है. वहीं कार्ड में 30 किलो चढ़ाता है.
केरोसिन तेल दिये बिना कार्ड में डीलर चढ़ा देने की शिकायत सामने आयी. लाभुकों को तीन माह का राशन नहीं मिला है. नया राशन कार्ड देने के नाम पर 10 रुपये डीलर ने लिया है. राशन वितरण के दिन नहीं पहुंचने पर अपशब्द बोलता है. लाभुकों ने बताया कि राशन कार्ड उच्चाधिकारी को दिखाने के लिए बाईदा, चिड़ियागोट व रालीबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्रामीण मुंडा के पास जमा किया था. समिति सदस्य हेमंत बेहरा ने कहा कि डीलर की शिकायत को राज्य खाद्य आपूर्ति मंत्री व डीसी को बताया जायेगा. दो माह का राशन वितरण करवा दिया गया है.
तीन माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत पर शुक्रवार को बाईदा, रालीबेड़ा व चिड़ियागोट के ग्रामीणों से राशन नहीं मिलने की जानकारी ली. लोगों के बयान के अनुसार डीलर की गलती पुष्टि नहीं हो पायी. अगर डीलर दोषी है, तो कार्रवाई की जायेगी.
युगल राम, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी
ग्रामीणों की ओर से लगाया गया आरोप सरासर गलत है. अक्तूबर में मैंने राशन सभी को दिया है. कार्ड में चढ़ाना भूल गया. नवंबर में 16 लाभुकों को राशन दिया गया. विवाद के कारण वितरण रोक दिया गया. नवंबर व दिसंबर माह का राशन दुकान में रखा है. लाभुक आने पर उनको राशन उपलब्ध कराया जायेगा.
घनश्याम हेम्ब्रम, जन वितरण प्रणाली की दुकानदार
10 को मागे पर्व मनाने पर बनी सहमति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >