कल रेलमंत्री प्रभु करेंगे सोलर पैनल का उदघाटन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्टेशन में दक्षिण पूर्व रेलवे का पहला सोलर पैनल का काम पूरा हो गया है. 20 जनवरी की शाम तीन बजे रेलभवन नयी दिल्ली से रेलमंत्री सुरेश प्रभु सोलर प्लांट का रिमोट से उदघाटन करेंगे. इसको लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. रेल अधिकारियों के मुताबिक रेलमंत्री श्री प्रभु विडियो कांफ्रेसिंग करेंगे. साथ ही रेलवे के महत्वपू्र्ण परियोजनाओं पर दिशा-निर्देश देंगे. साथ ही वे दपू रेलवे के चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय स्टेशन में 40 किलो वाट सोलर पैनल, टाटा में वाई-फाई सुविधा एवं हटिया स्टेशन का पुनर्विकास, पुरुलिया में एफओबी का उदघाटन किया जाना है.
