चक्रधरपुर : गोपीनाथपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को 14 जनवरी को पारंपरिक मेला के दौरान विधायक पुत्र व अन्य लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना लेकर बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने मारपीट घटना की कड़ा निंदा की. बैठक में राम लाल मुंडा, जिप सदस्य भूमिका मुंडा, लक्ष्मी मुंडा, लाल मोहन माझी, संजय मिश्रा, जीत महतो महतो, प्रदीप महतो, शंकर महतो समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. बैठक के बाद ग्रामीण लव किशोर महतो ने टोकलो थाना में विधायक पुत्र समेत अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की.
विधायक पुत्र समेत कई के खिलाफ थाने में शिकायत
चक्रधरपुर : गोपीनाथपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को 14 जनवरी को पारंपरिक मेला के दौरान विधायक पुत्र व अन्य लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना लेकर बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने मारपीट घटना की कड़ा निंदा की. बैठक में राम लाल मुंडा, जिप सदस्य भूमिका मुंडा, लक्ष्मी मुंडा, लाल मोहन माझी, संजय मिश्रा, […]

शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने कहा गया कि 14 जनवरी को मकर संक्राति के मौके पर पारंपरिक मेला मना रहे थे. मेला का समापन होने वाला था. इस क्रम में विधायक शशि भूषण सामड का पुत्र रवि सामड, संजय सामड, गोविंद सामड, गार्दी, गुलशन सुदर्शन प्रधान, रोहित प्रधान समेत 30 की संख्या में आये. ग्रामवासी को धमकाया तथा मेरे पॉकेट से 20 हजार रुपये लूट लिया और कहा कि जो भी बीच में आयेगा, उसे गोली मार देंगे. जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया.
इस दौरान मारपीट शुरू हो गयी. मारपीट के बाद 15 जनवरी को पुन: रवि सामड करीब 40 लोगों के साथ डंडा व हथियार लेकर गोपीनाथपुर पहुंचे. पत्र में कहा गया कि टोकलो थाना को सूचना मिलने बाद बड़ा नरसंहार होने से बच गया. इस घटना से ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं. मारपीट करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.