कोल्हान से नक्सलवाद खत्म करेंगे : डीआइजी

चाईबासा : कोल्हान से नक्सलवाद को खत्म करना मेरी प्राथमिकता है. इसके लिए तीनों जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को मूर्त रूप दिया जायेगा. उक्त बातें कोल्हान के नये डीआइजी प्रभात कुमार ने कहीं. वे मंगलवार को डीआइजी शंभु ठाकुर से पदभार ग्रहण करने के दौरान बोल रहे थे. नये डीआइजी […]

चाईबासा : कोल्हान से नक्सलवाद को खत्म करना मेरी प्राथमिकता है. इसके लिए तीनों जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को मूर्त रूप दिया जायेगा. उक्त बातें कोल्हान के नये डीआइजी प्रभात कुमार ने कहीं. वे मंगलवार को डीआइजी शंभु ठाकुर से पदभार ग्रहण करने के दौरान बोल रहे थे. नये डीआइजी ने बताया कि चाईबासा तबादला की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने क्षेत्र की जानकारी संग्रह की. पहले की तुलना में नक्सलवाद कम हुआ है,

लेकिन इसका पूर्ण रूप से खात्मा जरूरी है. इसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है. पुलिस के मुहिम में अगर लोग साथ चलते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी. जमशेदपुर में क्राइम कंट्रोल के लिए नयी रणनीति. डीआइजी ने जमशेदपुर में क्राइम कंट्रोल को चुनौती के रूप में लिया है. इस पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए नयी रणनीति अपनाने की बात कही. इसके पूर्व डीआइजी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर निवर्तमान डीआइजी शंभु ठाकुर, डीएसपी प्रकाश सोय, सदर थाना प्रभारी श्री दास, मुफ्फसिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >