दो भाई में विवाद, पास खड़े युवक की जान ली

कुमारडुंगी. ग्राम सेवक ने दुश्मनी का बदला लिया आरोपी ने पहले अपने भाई पर तीर चलाया, फिर धनुष से हमला किया आरोपी का भाई विनोद घायलावस्था में वहां से भाग गया पुरानी दुश्मनी में आरोपी ने वहां खड़े नौवीं की छात्र पर हमला कर दिया घटना के बाद आरोपी परिवार के साथ गांव छोड़कर हुआ […]

कुमारडुंगी. ग्राम सेवक ने दुश्मनी का बदला लिया

आरोपी ने पहले अपने भाई पर तीर चलाया, फिर धनुष से हमला किया
आरोपी का भाई विनोद घायलावस्था में वहां से भाग गया
पुरानी दुश्मनी में आरोपी ने वहां खड़े नौवीं की छात्र पर हमला कर दिया
घटना के बाद आरोपी परिवार के साथ गांव छोड़कर हुआ फरार
कुमारडुंगी : रुपयों के लेन-देन को लेकर भाई से झगड़ रहा चक्रधरपुर पंचायत का ग्राम सेवक कमल महाराणा ने पास में खड़े 15 वर्षीय इरान की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इरान प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय अंधारी के नौवीं का छात्र था. दूसरी ओर घटना के बाद आरोपी रातों-रात अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर फरार हो गया. घटना शनिवार शाम छह बजे कुमारडुंगी थानांतर्गत छोटारायकमान पंचायत के उंडुदा गांव के बाइसाइ की है. रविवार की सुबह सूचना मिलने पर कुमारडुंगी थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को जब्त को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा.
हालांकि आरोपी कमल महाराणा को कुमारडुंगी पुलिस रविवार की शाम पांच बजे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के उदड़ा जंगल में छुपा हुआ था. यह क्षेत्र पिकनिक स्पॉट भी है. आरोपी को गुफा में छुपा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा.
एक वर्ष पहले कमल का इरान के भाई से हुआ था झगड़ा. घटना के समय पड़ोस का इरान हेंब्रम वहां खड़ा था. एक साल पहले इरान के भाई फंटूस हेंब्रम की कमल से हाथापाई हुई थी. इसके कारण कमल उसके परिवार से खार खाया हुआ था. पुरानी दुश्मनी और नशे में कमल ने इरान की पिटाई शुरू कर दी. कनपट्टी पर कई वार से इरान ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया. परिवार वालों के मुताबिक इरान रोजाना विनोद के घर जाता था. घटना वाले दिन भी वह विनोद के घर गया था.
आरोपी ने ेेभाई से लिए थे 80 हजार रुपये
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कमल महाराणा ने तीन साल पहले अपना प्रोमोशन ग्राम सेवक के तौर पर कराने के लिए 80 हजार का रिश्वत के लिए अपने भाई विनोद महाराणा से 80 हजार रुपये लिया. राशि मांगने पर दोनों में झगड़ा होता था. मकर संक्रांति में छुट्टी पर कमल अपने गांव आया था. सुबह में वह झानसारी गांव के सोना कुंड तीर्थ स्थल गया था. वहां से वह शराब का सेवन कर लौटा था. इस दौरान विनोद ने उससे 80 रुपये की मांग की. इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ. कमल ने घर से तीर धनुष निकाल विनोद पर तीर चला दी. हालांकि विनोद बच गया. इसके बाद कमल ने धनुष से हमला कर विनोद को घायल कर दिया. घायल विनोद किसी तरह वहां से भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >