पुलिस के अनुसार पोस्टर फर्जी, अराजक तत्वों का हाथ
चाईबासा : सेल की मेघाहातुबुरु खदान स्थित परमानेंट पंप हाउस के मुख्य गेट पर शुक्रवार की देर रात माओवादी के नाम साटे गये पोस्टर की प्रारंभिक जांच में पुलिस फर्जी पाया है. पोस्टर में लिखी गयी लाइन देख पुलिस मान रही है कि यह काम नक्सली संगठन का नहीं है. यह स्थानीय स्तर पर सक्रिय अराजक तत्व का है. सेल में नियुक्ति के लिए चल रही साक्षात्कार प्रक्रिया प्रभावित करने और भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से इसे अंजाम दिया गया है. पोस्टरों में पंप हाउस का गेट खोलने पर गोली मारने, स्थानीय बेरोजगारों की जगह राज्य व संप्रदाय विशेष के लोगों को नौकरी देने पर पंप हाउस बम से उड़ाने व लोगों की हत्या का फरमान सुनाया गया है.
पोस्टर की लिखावट से उठ रहे सवाल
पोस्टरों की लिखावट कई सवाल कर रही है. पोस्टरों में भाकपा माओवादी की जगह भकपा मोआवादी लिखा है. पहली बार माओवादियों के पोस्टर में संप्रदाय व राज्य विशेष के लोगों के खिलाफ टिप्पणी की गयी है. पंप हाउस के गेट खोलना व बंद पर गोली मारने की धमकी समझ से परे है. मामले की जांच चल रही है. जल्द पोस्टर की सच्चाई सामने आ जायेगी.
-अनीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम.
