डायन हत्या मामले में पिलका पंचायत का मुखिया गिरफ्तार

तांतनगर : डायन बताकर महिला की हत्या का साजिश मामले में फरार आरोपी मंझारी प्रखंड की पिलका पंचायत के मुखिया श्रीराम सोरेन को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.मुखिया गुरुवार को पिलका पंचायत भवन में कंबल बांटने पहुंचे थे. मुखिया पर छह सितंबर 2016 को पिलका गांव की अविवाहिता पार्वती बास्के (56) की हत्या […]

तांतनगर : डायन बताकर महिला की हत्या का साजिश मामले में फरार आरोपी मंझारी प्रखंड की पिलका पंचायत के मुखिया श्रीराम सोरेन को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.मुखिया गुरुवार को पिलका पंचायत भवन में कंबल बांटने पहुंचे थे. मुखिया पर छह सितंबर 2016 को पिलका गांव की अविवाहिता पार्वती बास्के (56) की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इस मामले में तीन अन्य आरोपियों के साथ मुखिया श्रीराम सोरेन पर मंझारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मुखिया करीब पांच माह से फरार था. इससे पहले पार्वती हत्याकांड में सोनाराम बास्के व पुनगी बास्के की गिरफ्तारी हो चुकी है.

खस्सी बनी थी पार्वती की हत्या की वजह. पार्वती बास्के पशुपालन कर अपनी जीविका चलाती थी. पार्वती के पास पांच खस्सी था. एक दिन उसके पांचों खस्सी गायब हो गये. कुछ दिन के बाद तीन खस्सी वापस मिल गये. दो खस्सी गिरफ्तार मुखिया व सोनाराम बास्के, पुनगी बास्के, लोपो हांसदा मारकर खा गये. बाद में और खस्सी की मांग चारों करने लगे. पार्वती ने खस्सी देने से इनकार किया. पार्वती चारों को कोसती थी. दो खस्सी चोरी हो जाने के बाद पार्वती चारों को कोसती थी. इसे लेकर चारों ने पार्वती को डायन बता दिया था. हर जगह उसे डायन कहा जाने लगा. डायन के रूप में गांव में प्रचारित करने के बाद बीते साल के छह सितंबर को चारों ने मिलकर पार्वती की हत्या कर शव को गांव से दूर ले जाकर खेत में गाड़ दिया.

डायन का आरोप लगाकर हत्या करने की साजिश रचने के आरोपी पिलका पंचायत के मुखिया श्रीराम सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्रकाश सोय, डीएसपी, मुख्यालय, चाईबासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >