विद्यार्थियों ने जाना एनआइटी, नीट आइआइटी में बेहतर रैंक का तरीका

चाईबासा : मिस्ट प्लस के तत्वावधान में गुरुवार को चाईबासा के पिल्लई हॉल में करियर काउंसिलिंग व मोटिवेशन सेमिनार किया गया. इसमें मुख्य वक्ता साइकोशाफिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के निदेशक व काउंसिलिंग एक्सपर्ट विकास कुमार ने आइआइटी, एनआइटी व नीट परीक्षा में मार्क्स व रैंकिंग आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. उन्होंने विद्यार्थियों को […]

चाईबासा : मिस्ट प्लस के तत्वावधान में गुरुवार को चाईबासा के पिल्लई हॉल में करियर काउंसिलिंग व मोटिवेशन सेमिनार किया गया. इसमें मुख्य वक्ता साइकोशाफिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के निदेशक व काउंसिलिंग एक्सपर्ट विकास कुमार ने आइआइटी, एनआइटी व नीट परीक्षा में मार्क्स व रैंकिंग आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया.

उन्होंने विद्यार्थियों को पलायन की भ्रांतियां दूर करने के साथ आइआइटी व नीट परीक्षा में रैंकिंग बनाने का तरीका व विभिन्न संस्थानों में प्लेसमेंट व विभिन्न ट्रेड में अवसर आदि की जानकारी दी. सेमिनार में संजय मिश्रा, आदित्य पांडे, राजेश तिवारी व अरिंदम सरकार ने विद्यार्थियों का मार्गदशन किया. सेमिनार में सेंटर डायरेक्टर्स मनीष यादव, सेंटर हेड रवि शंकर राय आदि का सहयोग रहा. मौके पर विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >