सवा घंटे जाम में फंसी रही बच्चों से भरी तीन स्कूल बसें

मनोहरपुर. लेबल क्रॉसिंग पर मालगाड़ी का इंजन फेल, मनोहरपुर-कोलेबिरा मार्ग जाम मनोहरपुर : मनोहरपुर लेबल क्रॉसिंग (एलसी) पर गुरुवार दोपहर एक मालगाड़ी की इंजन फेल हो गयी, इससे न सिर्फ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, बल्कि मनोहरपुर-कोलेबिरा मुख्य मार्ग ठप हाे गया. सड़क के दोनों अोर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब सवा घंटे […]

मनोहरपुर. लेबल क्रॉसिंग पर मालगाड़ी का इंजन फेल, मनोहरपुर-कोलेबिरा मार्ग जाम

मनोहरपुर : मनोहरपुर लेबल क्रॉसिंग (एलसी) पर गुरुवार दोपहर एक मालगाड़ी की इंजन फेल हो गयी, इससे न सिर्फ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, बल्कि मनोहरपुर-कोलेबिरा मुख्य मार्ग ठप हाे गया. सड़क के दोनों अोर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब सवा घंटे के बाद सड़क मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ. जानकारी अनुसार कोयला लेकर एक मालगाड़ी दोपहर करीब 2:10 बजे मनोहरपुर स्टेशन से करोड़ीमल नगर (केडीटीआर) के लिए रवाना हुई. इसी दौरान रेलवे लेबल क्रॉसिंग पार करते वक्त मालगाड़ी का इंजन साइडिंग पुल के समीप फेल हो गया. इस कारण क्रॉसिंग फाटक जाम हो गया. इसके बाद देखते ही देखते क्रॉसिंग के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गयी. इसमें बच्चों को लेकर चिरिया से मनोहरपुर आने वाली तीन बसें भी फंस गयीं.
इंजन फेल होने की जानकारी होने पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और दूसरे गुड्स ट्रेन के इंजन से कोयला लदी मालगाड़ी को खींच कर दोपहर 3:15 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लाया गया. इसके बाद करीब सवा घंटे बाद सड़क यातायात सामान्य हुआ. खराब इंजन (28452) को हटाकर दूसरे इंजन (28179) से जोड़कर शाम 4:23 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया.
इंजन फेल होने के कारण करीब एक घंटा 5 मिनट तक रेल यातायात प्रभावित हुआ. इसकी सूचना मिलते ही एक टीम को मौके पर भेजा गया. इस क्रम में लेवल क्रॉसिंग बंद रहने के कारण सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ. दूसरा इंजन जोड़ कर ट्रेन को शाम 4:23 में गंतव्य के लिए रवाना किया गया.
एनजेएम तिलमिंग, स्टेशन प्रबंधक, मनोहरपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >