चाईबासा : चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सहित ललित शर्मा सहित अन्य पांच लोगों के खिलाफ सदर थाने में बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है. कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग के दिशा-निर्देश पर सहायक अभियंता गौतम राणा, सहायक अभियंता मनोज कुमार सेन, जेई संदीप कुमार पासवान, विद्युतकर्मी शत्रुघ्न सिंह, रमय बानरा,
उमेश कुमार सिंह, संतोष कुमार साव, टाबु महतो और सदर थाना सशस्त्र बल ने सुभाष चौक टूंगरी में अवैध रूप से बिजली चोरी के खिलाफ मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया था. जिसमें चेंबर के अध्यक्ष ललित शर्मा, पप्पु प्रसाद, सुभाष कुमार दास, नरेश प्रसाद, जगन्नाथ बिरूवा को अवैध रूप से विद्युत मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़े गये.
