महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन

सेल में बहाली. दूसरे चरण के इंटरव्यू के लिए अबतक कॉल लेटर नहीं भेजने का विरोध किरीबुरू : सेल में बहाली के दूसरे चरण के इंटरव्यू के लिए अबतक स्थानीय अभ्यर्थियों को कॉल लेटर नहीं पहुंचने के विरोध में मंगलवार को मेघाहातुबुरू खदान महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष कर्मचारी व ठेके मजदूरों ने प्रदर्शन किया. वहीं […]

सेल में बहाली. दूसरे चरण के इंटरव्यू के लिए अबतक कॉल लेटर नहीं भेजने का विरोध

किरीबुरू : सेल में बहाली के दूसरे चरण के इंटरव्यू के लिए अबतक स्थानीय अभ्यर्थियों को कॉल लेटर नहीं पहुंचने के विरोध में मंगलवार को मेघाहातुबुरू खदान महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष कर्मचारी व ठेके मजदूरों ने प्रदर्शन किया. वहीं महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंपा. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अधिकारी आफताब व इंतखाब आलम ने कहा कि किरीबुरू व मेघाहातुबुरू खदान के कुल 106 (53+53) एसीटीटी की बहाली के लिए दूसरे चरण का इंटरव्यू 17 से 21 जनवरी तक राउरकेला में होना है.
इसके लिए अबतक सभी स्थानीय बेरोजगारों को कॉल लेटर नहीं दिया गया है. लिखित परीक्षा के हेराफेरी का आरोप लगाया. किरीबुरू व मेघाहातुबुरू पंचायत क्षेत्र के सभी स्थानीय बेरोजगारों को इंटरव्यू के लिए बुलाने की मांग की गयी. वरना आंदोलन की चेतावनी दी गयी. प्रदर्शन में एटक व इंटक के मजदूरों सहित मुख्य रूप से राजनारायण शर्मा, आलम अंसारी, कुलदीप सिंह, जीगिल सिंह, संतोष कर्ण, फ्रांसिस लोम्गा, भोलानाथ दास, बिनोद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >