चक्रधरपुर रेल मंडल : एआइजीसी का चुनाव संपन्न
मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेलमंडल अंर्तगत बंडामुंडा में रविवार को ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल की बंडामुंडा ईकाई का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव के बाद नयी कमेटी का गठन किया गया. जिसके तहत एसपी श्रीवास्तव को अध्यक्ष,डी लाल व एसी मित्र को उपाध्यक्ष, देवाशीष मित्र को सचिव, चुनचुन चौधरी, जे कुमार व सुभाष कुमार को उपसचिव, अजय कुमार व पीके बासू को सह सचिव, एसबी प्रसाद को कोषाध्यक्ष एवं रंजित कुमार को सह कोषाध्यक्ष के तौर पर चुना गया. नवचयनित कमेटी के पदाधिकारियों ने गार्ड कर्मचारियों को एकत्रित और संगठित होने का सुझाव दिया. मौके पर बीके सोय,संतोष कुमार, एमके तांती, उज्जवल भट्टाचार्य, रूबीन मुंडा, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्ड उपस्थित थे.
