27 साल से खड़ी-खड़ी जर्जर हो गयीं 17 सरकारी बसें

चाईबासा : चाईबासा बस स्टैंड के पीछे बाउंड्री के अंदर बिहार राज्य पथ परिवहन की 17 सरकारी बसें 27 साल से खड़ी- खड़ी जर्जर हो गयी है. इन बसों का क्या होगा, या यूं ही पड़ी रहेंगी. इसपर प्रशासन की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं है. लिहाजा 17 सरकारी बसें पुराने बस स्टैंड की बाउंड्री […]

चाईबासा : चाईबासा बस स्टैंड के पीछे बाउंड्री के अंदर बिहार राज्य पथ परिवहन की 17 सरकारी बसें 27 साल से खड़ी- खड़ी जर्जर हो गयी है. इन बसों का क्या होगा, या यूं ही पड़ी रहेंगी. इसपर प्रशासन की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं है. लिहाजा 17 सरकारी बसें पुराने बस स्टैंड की बाउंड्री में अंतिम सांस ले रही हैं.

सरकारी पेट्रोल पंप का अवशेष भी हो रहा खत्म:बाउंड्री के अंदर बिहार राज्य पथ परिवहन का पेट्रोल पंप भी था.
इस पंप से सरकारी बसों में पेट्रोल व डीजल भरा जाता था. जिस स्थान पर पेट्रोल पंप था, उस स्थान से पेट्रोल पंप का अवशेष विलुप्त होता जा रहा है. पेट्रोल पंप पूरी तरह खत्म हो गया है. पेट्रोल पंप पर झाड़ियों का बसेरा हो गया है.
चाईबासा से पटना से दरभंगा के लिए खुलती थीं बसें:पूर्व में बिहार राज्य पथ परिवहन की बसें चाईबासा से पटना से दरभंगा तक चलती थी. गया, नवादा, औरंगाबाद से लेकर नये झारखंड के तमाम क्षेत्रों के लिए बसें यहां से खुलती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >