गुलकेड़ा बनेगी सीकेपी का पहला जीरो ड्रॉप आउट पंचायत

बीआरपी-सीआरपी की बैठक में शामिल सदस्य. चक्रधरपुर : शनिवार को बीआरसी में बीआरपी-सीआरपी की बैठक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी सीआरपी के अलावा गुलकेड़ा पंचायत अंतर्गत सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षक शामिल थे. बताया गया कि गुलकड़ा चक्रधरपुर के 23 पंचायतों में से पहला पंचायत होगा, जहां एक भी […]

बीआरपी-सीआरपी की बैठक में शामिल सदस्य.

चक्रधरपुर : शनिवार को बीआरसी में बीआरपी-सीआरपी की बैठक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी सीआरपी के अलावा गुलकेड़ा पंचायत अंतर्गत सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षक शामिल थे. बताया गया कि गुलकड़ा चक्रधरपुर के 23 पंचायतों में से पहला पंचायत होगा, जहां एक भी ड्रॉप आउट बच्चा नहीं होगा. आयु वर्ग 6 से 14 तक के सभी बच्चे स्कूल में नामांकित होंगे और सभी नियमित होंगे. इस दिशा में शिक्षकों को हिदायत भी दी गयी.
इसके अलावा यू-डायस प्रपत्र व बच्चों का डाटाबेस तैयार करने को कहा गया. वहीं हर स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जानी है. तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करना है. कहा गया कि हर हाल में 26 जनवरी तक हर स्कूल में बेंच डेस्क की खरीदारी और बिजली कनेक्शन लग जाना अनिवार्य है. बैठक का संचालन बीपीओ राजेश खलखो ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >