झामुमो विधायक समारोह का करेंगे बहिष्कार

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह का विरोध शुरू हो गया है. अामंत्रण पत्र पर स्थानीय विधायक का नाम नहीं होने से समारोह का बहिष्कार करेंगे. उक्त जानकारी रविवार को जेएमएम के चार विधायक सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता कर दी. चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह का विरोध शुरू हो गया है. अामंत्रण पत्र पर स्थानीय विधायक का नाम नहीं होने से समारोह का बहिष्कार करेंगे. उक्त जानकारी रविवार को जेएमएम के चार विधायक सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता कर दी. चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड तथा मंझगांव विधायक निरल पूरती ने कहा कि दीक्षांत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं दिया गया है.

उधर, जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा ने भी समारोह का विरोध किया है. लेकिन समारोह में शामिल होने की बात उन्होंने कहीं है. विधायक दीपक बिरूवा ने कहा कि विवि प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह को राजनीतिक अखाड़ा बनाया गया है. जिसमें सभी भाजपा के जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. सिंडिकेट के सदस्य होने के बावजूद भी सम्मान नहीं मिला है. विधायकों ने राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू को एक पत्र लिखकर कार्यक्रम का बहिष्कार करने की बात कही है.

कहा कि कार्यकम में कोल्हान प्रमंडल के किसी भी विधायक को बतौर अतिथि आमंत्रित नहीं कर उनकी घोर उपेक्षा की गयी है. कुलपति ने इसे एक पार्टी विशेष का कार्यक्रम बना दिया है. पत्र में कहा गया कि कार्यक्रम को स्थगित कर पुन: कार्यक्रम के आयोजन की तिथि निर्धारित की जाये.

विधायक गीता कोड़ा ने भी किया विरोध लेकिन समारोह में होंगी शामिल
कांग्रेसियों ने कुलपति का पुतला फूंका
कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के आमंत्रण पत्र में राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचु का नाम उल्लेख नहीं करने से नाराज कांग्रेसियों ने रविवार की शाम पोस्ट ऑफिस चौक पर कुलपति डॉ आरपीपी सिंह का पुतला दहन किया. साथ ही कांग्रेसियों ने दीक्षांत समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की. कांग्रेसियों का कहना था कि जब आमंत्रण पत्र में पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम के लोकसभा सांसदों का नाम उल्लेख किया जा सकता है. ऐसे में कोल्हान के एकमात्र राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप बालमुचू का नाम उसमें उल्लेख क्यों नहीं किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में योगेश पुरती, रामसिंह सावैया, कृष्णा सोय, तुरी सुंडी, चांद खान, बिरसा कुंटिया, राजु अंसार, टाटा बारी, निरल देवगम, मुन्ना, अकबर, अविनाश कोड़ा मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >