एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स ने किया रिहर्सल

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में एनएसएस वोलेंटियर व एनसीसी कैडेट्स को तैनात किया गया है. एनएसएस के 100 तथा एनसीसी के 200 वोलेंटियर दीक्षांत समारोह में सेवा करेंगे. रविवार को दीक्षांत मंडप (पंडाल) में विवि के एनएसएस को-ऑडिनेटर डॉ अरविंद पंडित की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें सबों को निर्धारित […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में एनएसएस वोलेंटियर व एनसीसी कैडेट्स को तैनात किया गया है. एनएसएस के 100 तथा एनसीसी के 200 वोलेंटियर दीक्षांत समारोह में सेवा करेंगे. रविवार को दीक्षांत मंडप (पंडाल) में विवि के एनएसएस को-ऑडिनेटर डॉ अरविंद पंडित की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें सबों को निर्धारित योजना के तहत ही अपना कार्य करने का निर्देश दिया गया. डिग्रीधारी विद्यार्थियों को निर्गत प्रवेश पत्र (पास) में जो संख्या दर्ज है, उसी कुर्सी पर उन्हें बैठना है. एनएसएस व एनसीसी कैडेट सहयोग में तत्पर रहेंगे. इसके अलावा एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स ने ड्रेस रिहर्सल भी किया.

डिग्री के बाद मिलेगा पैकेट: कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी डिग्रीधारी विद्यार्थियों के लिए खाने का पैकेट की व्यवस्था की गयी है. डिग्री मिलने के बाद विद्यार्थियों को पैकेट दिया जायेगा. उन्हें गाउन पहन कर ही डिग्री लेनी है.
वोलेंटियर के पास होगा आइकार्ड
द्वितीय दीक्षांत समारोह में लगे सभी वोलेंटियर के पास आइकार्ड होगा. सभी आइकार्ड में हस्ताक्षर किया गया है. बिना हस्ताक्षर के आइकार्ड को अवैध माना जायेगा. सभी वोलेंटियर को निर्देश दिया गया है कि अपने आइकार्ड पास ही रखें. आइकार्ड के बगैर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >