बंद से मुक्त रहेगा प. सिंहभूम निकलेगा जन आक्रोश मार्च

भारत बंद को लेकर झामुमो व कांग्रेस की संयुक्त बैठक, कहा चक्रधरपुर : रविवार को झामुमो जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु की अध्यक्षता में चक्रधरपुर वन विश्रामागार में एक बैठक हुई. मौके पर निर्णय लेते हुए कहा गया कि नोटबंदी के विरोध में 28 नवंबर को आहूत भारत बंद से […]

भारत बंद को लेकर झामुमो व कांग्रेस की संयुक्त बैठक, कहा

चक्रधरपुर : रविवार को झामुमो जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु की अध्यक्षता में चक्रधरपुर वन विश्रामागार में एक बैठक हुई. मौके पर निर्णय लेते हुए कहा गया कि नोटबंदी के विरोध में 28 नवंबर को आहूत भारत बंद से पश्चिमी सिंहभूम जिला को मुक्त रखा जायेगा. कहा गया कि 25 नवंबर को विपक्षी दलों द्वारा आहूत झारखंड बंद जिलावासियों के समर्थन से सफल रहा था. अब नोटबंदी के विरोध में 28 को भारत बंद का आह्वान किया गया है. हालांकि नोटबंदी से लोग परेशान जरूर हैं, लेकिन बार-बार की बंदी से लोगों को परेशानी होगी. इसके मद्देनजर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है
कि सोमवार की भारत बंद से पश्चिम सिंहभूम जिला को मुक्त रखा जायेगा. बैठक में तय किया गया कि प्रदेश नेतृत्व के फैसले के मुताबिक 28 नवंबर को सिर्फ जन आक्रोश मार्च एवं चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा ही की जायेगी. उन्होंने आम लोगों से उक्त जन आक्रोश मार्च में शामिल होने की अपील की है. चक्रधरपुर समेत चाईबासा व जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय में जन आक्रोश मार्च निकाला जायेगा. बैठक में कांग्रेस के जिला वरीय उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, चाईबासा नगर अध्यक्ष सुनीत शर्मा, झामुमो चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष मुन्ना खान, गोविंद महतो, लक्ष्मण सामाड, शैली सिंकु, शीतल पुरती, सेलाय मुंडा, चक्रधरपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष शाह आजम, मुमताज अंसारी, लड्डू खान, साजिद अनवर, बसंत तांती, विकास पुरती, कुंवर सिंह सोय, फिरोज खान, धीरज नायक, दीनू महतो, देवानंद बोयपाई, सुखलाल सोय समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >