सोनुवा साप्ताहिक हाट पर दिखा नोटबंदी का असर

सोनुवा. नोटबंदी का असर रविवार को सोनुवा के साप्ताहिक हाट पर दिखा. हाट में ग्रामीणों की भीड़ काफी कम रही. दिनभर हाट दुकानदार अपनी दुकान लाग कर ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे. खास कर खुदरा व्यापारियों का बुरा हाल रहा. साप्ताहिक हाट में जो भी ग्रामीण खरीदारी के लिए आये थे, वह सिर्फ अपनी […]

सोनुवा. नोटबंदी का असर रविवार को सोनुवा के साप्ताहिक हाट पर दिखा. हाट में ग्रामीणों की भीड़ काफी कम रही. दिनभर हाट दुकानदार अपनी दुकान लाग कर ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे. खास कर खुदरा व्यापारियों का बुरा हाल रहा. साप्ताहिक हाट में जो भी ग्रामीण खरीदारी के लिए आये थे, वह सिर्फ अपनी जरूरत के खाद्य सामग्री की खरीद कर लौट गये. नोटबंदी का खासा असर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो मोबाइल आदि व्यवसाय पर दिखा. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सब्जी विक्रेता भी ग्राहकों की कम उपस्थिति के मद्देनजर औने-पौने कीमत पर सब्जी बेच लौट गये. बाजार में खुदरा की कमी के कारण दुकानदारों व ग्राहकों को खरीदारी करने में परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >