उदघाटन करते सन्नी सिंकु व जिला वरीय उपाध्यक्ष राहुल आदित्य.
चक्रधरपुर : रनिंग स्टार क्लब इटोर द्वारा इटोर फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को गया. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ब्लैक स्टोन टीम ने जीत लिया. मौके पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकु व विशिष्ट अतिथि जिला वरीय उपाध्यक्ष राहुल आदित्य थे. फाइनल मैच ब्लैक स्टोन क्लब-16 एवं स्टार क्लब उदयपुर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय तक बराबर रही. अतिरिक्त समय में भी मुकाबला गोलरहित बराबरी रहा. इसके बाद टाइब्रेकर में ब्लैक स्टोन क्लब 3-2 गोल के अंतर से विजयी रहा. इस अवसर पर सुनीत शर्मा, सुखलाल सोय, राजेंद्र पुरती, लक्ष्मण सामड, शैली सिंकु, कमल लाल राम, सेलाय मुंडा, शीतल पुरती, शशि साव, मंगल मुर्मू, सुकन राम, बसंत आदि मौजूद थे.
