टाटा से आठ बसें जायेंगी चाईबासा

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में 28 नवंबर को आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह को लेकर कॉलेजों को भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. इसी क्रम में संबद्धता प्राप्त विभिन्न कॉलेजों को बस उपलब्ध कराने व आयोजन में सहयोग कर रहे विद्यार्थियों, कर्मचारियों के आवागमन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. यह जिम्मेवारी विभिन्न […]

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में 28 नवंबर को आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह को लेकर कॉलेजों को भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. इसी क्रम में संबद्धता प्राप्त विभिन्न कॉलेजों को बस उपलब्ध कराने व आयोजन में सहयोग कर रहे विद्यार्थियों, कर्मचारियों के आवागमन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. यह जिम्मेवारी विभिन्न आठ कॉलेजों को सौंपी गयी है. सभी कॉलेज एक-एक बस की व्यवस्था करेंगे. इनमें जैन कॉलेज, जीआइआइटी, जामिनी कांत बीएड कॉलेज, एनएसआइबीएम, आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरीलैंड इंजीनियरिंग कॉलेज व अवध डेंटल कॉलेज शामिल हैं. बसें समारोह से एक दिन पूर्व भी यहां से एनसीसी कैडेट्स, स्वागत गान टीम, छात्र-प्रतिनिधियों को लेकर यहां से जायेगी व लौटेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >